स्वामी विवेकानन्द स्वामी के जन्मदिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन कवि तथा कवयित्रियों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया

स्वामी विवेकानन्द स्वामी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद्, नारायण शाखा, फरीदाबाद द्वारा काव्य-कलरव संध्या -2 का आयोजन सेक्टर -37 के सामुदायिक केन्द्र में किया गया।
News

2025-01-14 15:40:03

फरीदाबाद। स्वामी विवेकानन्द स्वामी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद्, नारायण शाखा, फरीदाबाद द्वारा काव्य-कलरव संध्या -2 का आयोजन सेक्टर -37 के सामुदायिक केन्द्र में किया गया। काव्य- गोष्ठी में पधारे फरीदाबाद से वरिष्ठ साहित्यकार वेद व्यथित जी, आरएसएस. से अरुण त्यागी, पुनीत पांचाल, कोमल वाणी,हेमन्त अग्रवाल, पूर्णिमा गोयल, सुनीता शारदा, अपूर्वा राजपूत, रमेश गोयल,सुभाष गुप्ता,सरिता सिंह, अनुज राय अनिल कपूर, प्रेरणा सिंह और दीपिका शिप्रा गाज़ियाबाद से और अमर पाल अमर दिल्ली से का देवेन्द्र अग्रवाल(देबू),प्रमोद वर्मा व रचना गोयल ने पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत किया। लगभग तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में सभी कवियों ने स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों और जीवनी को बेहतरीन काव्य-पाठ के माध्यम से श्रोताओं के सम्मुख प्रस्तुत किया। भारत विकास परिषद्, नारायण शाखा के सदस्य विनीत गुप्ता ने मंच संचालन किया। नारायण शाखा के सचिव प्रमोद वर्मा ने भी अपनी कविता सुनाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप -प्रज्वलन करके वन्देमातरम् , सरस्वती वंदना से हुआ। माया सिंह जी ने सरस्वती वंदना सुनाई। कार्यक्रम का संयोजन नारायण शाखा की महिला संयोजिका रचना गोयल ने किया। सभी कवि तथा कवयित्रियों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेक्टर -37 आरडब्लूए के अध्यक्ष कैप्टन आई. डी. शर्मा ने इसे साहित्य के क्षेत्र में एक सफल प्रयास बताया। कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में श्रोताओं ने कार्यक्रम का आनन्द लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के लिए जल -पान की व्यवस्था की गई थी। नारायण शाखा से लोकश शर्मा,दिनेश शर्मा व मनीषा शर्मा सपरिवार ,योगेश गर्ग व शिल्पा गर्ग, दिलीप बाँका सपत्नी, पंकज सक्सेना व रुचि सक्सेना, अनुभा जी, जूही वर्मा सपरिवार,कोषाध्यक्ष रोहताश रजलीवाल उपस्थित रहे। देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया। अतुल गोयल ने कार्यक्रम की वीडियो बनाई व फोटो खींची।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion