सांकरा पर पक्का गंगाघाट बनाये जाने को लेकर गोवला में हुआ जवर्जस्त प्रदर्शन

अलीगढ़ जनपद के गंगाघाट सांकरा पर पक्का गंगाघाट बनाये जाने सांकरा गंगा तट पर स्थित राजा शंकर सिंह के किले को पर्यटन स्थल का दर्जा दिये जाने रामघाट से सांकरा तक सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर हाथो में वेनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन ग्राम गोवला में ढोल ताशों को बजाकर प्रदर्शन किया
News

2025-01-05 15:22:36

मनोज शर्मा अलीगढ़ : अलीगढ़ जनपद के गंगाघाट सांकरा पर पक्का गंगाघाट बनाये जाने सांकरा गंगा तट पर स्थित राजा शंकर सिंह के किले को पर्यटन स्थल का दर्जा दिये जाने रामघाट से सांकरा तक सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर हाथो में वेनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन ग्राम गोवला में ढोल ताशों को बजाकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन से पूर्व एक बैठक रतनलाल यादव के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता भाय सिह ने की व संचालन विजय यादव ने किया। इस अवसर पर सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा हमारी समिति सांकरा को पर्यटन स्थल बनाओ मुहिम के तहत सन 2012 से लगातार संघर्ष करती चली है बदायूँ बरेली सम्भल मुरारादावाद जनपदों को अलीगढ़ जनपद से जोड़ने वाला सांकरा मिठनपुर गंगापुल 100 करोड़ से भी अधिक लागत से बना है मार्गो के निर्माण न होने से गंगापुल का जनता को लाभ नही मिल पा रहा है अवशेष 15 मांगों में प्राचीन गंगाघाट सांकरा पर पक्के गंगाघाट का निर्माण राजा शंकर सिह के किले पर्यटन स्थल का दर्जा रामघाट सांकरा मार्ग का निर्माण न0 भूड़ से डबल रोड का निर्माण कासगंज सांकरा मार्ग का डबल रोड निर्माण सांकरा गंगाघाट से मिठनपुर मार्ग का निर्माण सांकरा पर शासकीय डिग्री कालेज का निर्माण सांकरा पर शासकीय स्वास्थ्य हॉस्पिटल का निर्माण सांकरा गंगाघाट पर पार्क का निर्माण सांकरा गंगाघाट पर शासकीय गेस्ट हाउस का निर्माण सांकरा में थाने का निर्माण सांकरा गंगाघाट पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के स्थान सांकरा गंगाघाट पर सबदाह ग्रहों का निर्माण सांकरा गंगाघाट को जोड़ने वाले अलीगढ़ सांकरा कासगंज सांकरा रामघाट सांकरा बदायू सांकरा सम्भल सांकरा मार्गो पर रोडवेज वसो का संचालन व रोडवेज वस स्टैंड का निर्माण आदि मांगे पूरी नही हो जाती हैं। तब तक हमारी समति अलीगढ़ बदायूँ सम्भल जनपद के प्रत्येक ग्राम में क्रमवद्ध तरीक़े आंदोलन चलती रहेगी।इस अवसर पर मलकू सिह राजपाल सिंह सिपाही राम गौतम सिह यादव राजेशसिह सुघड़पाल सिह कुमरपाल सिह सेपू सिह कृपाल सिंह योगेंद्र यादव वीरेश कुमार नरेशपाल सिह अरविंद कुमार टीकाराम सुभाष चन्द्र कुमार नीरेश आदि लोगो का सराहनीय सहयोग रहा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion