2025-01-04 16:14:56
अलीगढ़। थाना बन्नादेवी स्थित सारसौल पर एक टैंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी आग की लपटें आसमान छू रही थी। आनन-फानन आग की घटना सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम पहंुच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल में शैलेन्द्र गोतम का टैंट का गोदाम है, शुक्रवार की शाम 3 बजे टैंट गोदाम में आग लग गई। शैलेन्द्र गोतम ने भू-माफियाओं पर आग लगाने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि आग के कारण करीब 4 करोड के टैंट का सामान जलकर राख हो गया। यह आग इतनी भयंकर थी कि दमकल की पाॅच गाडियों द्वारा आग पर काबू पाया जा सका।