रामायण की मानने वाला भाई पर मुकदमा नहीं करता

जिले के ऊमरी खंड के ग्राम कनावर में विगत तीन दिनों से चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव के समापन दिवस पर
News

2023-12-19 13:33:04

भिंड जिले के ऊमरी खंड के ग्राम कनावर में विगत तीन दिनों से चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव के समापन दिवस पर मानस मर्मज्ञ डॉ .श्री उमाशंकर पचौरी जी (गुरु जी)ने कथा में बतलाया कि भाई पर मुकदमा कर जीतने की मनोकामना कर अखंड रामायण का पाठ करवाने की घोषणा करते हैं।यदि रामायण को पढ़ा होता और रामायण की मानी होती तो क्या मुकदमा करते। राम के वनवास और भरत से वन में मिलन की कथा सुनकर उपस्थित समुदाय भाव विभोर हो गया। श्री पचौरी जी ने प्रसंग सुनाते हुए कहा उमा राम गुन गूढ़ पंडित मुनि पावहिं बिरति।

पावहिं मोह बिमूढ़ जे हरि बिमुख न धर्म रति।सीता हरण का प्रसंग सुनाते हुए कहा सीता स्वयं शांति का रूप हैं। और जैसे ही भोगवादी संस्कृति की ओर भागेंगे सीता का हरण हो ही जाएगा। जैसे राम मृग के पीछे गए और सीता का हरण हो गया। यह राम कथा महोत्सव 22 जनवरी 2023 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कथा के अंत में भारत माता की सुंदर आरती का आयोजन स्वयंसेवकों द्वारा और मातृ शक्ति द्वारा किया गया।

आज की कथा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय जिला संघचालक श्री रामशरण जी पुरोहित,जिला कार्यवाह श्री राजकुमार जी,श्री नेपाल जी,जिला कार्यकारिणी से राजेश जी,सुरेंद्र जी,आदि गणमान्य जन और सैकड़ों की संख्या मातृ शक्ति और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कथा का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड ऊमरी के धर्मजागरण विभाग द्वारा किया गया है। कथा के समापन पश्चात श्री राम जानकी मंदिर सेवा समिति कनावर के कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान्न वितरण किया गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion