कार्यकर्ता महाकुंभ मैं भूत शक्ति केदो के 30000 कार्यकर्ता भोपाल कुछ करेंगे 24 सितंबर को देवेंद्र सिंह नरवरिया

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने का किया आव्हान
News

2023-09-19 14:16:51

भिण्ड आगामी मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को सक्रिय उमंग और उत्साह को जागृत करने के लिए 25 सितंबर को मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं का महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिले से 30000 से अधिक कार्यकर्ता 24 सितंबर को सभी शक्ति केंद्र कार्यकर्ता भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को ग्राम पंचायत शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ केंद्र की जिम्मेदारी दी जाए जाएगी। यह बाद भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहीं।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि मुझे जानकर प्रसन्नता हो रही है कि जिले में स्थित सभी 26 मंडलों में 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर संगठनात्मक बैठकें सम्पन्न हो चुकि है। मेरा आप सभी से आग्रह है की इस महाकुंभ में हजारों की संख्या में पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे, ऐसी अपेक्षा प्रदेश भाजपा को मंदसौर जिले से है। 23 व 24 सितंबर को प्रदेश के तमाम बड़े एंव छोटे संगठन के पदाधिकारी एंव जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास पर रहेगें। हमें विशेष तौर पर अपने-अपने मंडलो के प्रत्येक बूथ पर 5 स्थानों पर दिवाल लेखन कार्य, बूथ स्तर पर रहने वाले हितग्राही से सम्पर्क एंव प्रत्येक बूथ पर 15 नये व्यक्ति को पार्टी की विचारधारा से जोड़ कर सदस्य बनाना है। संगठन का एक और कार्य मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर से पवित्र मिट्टी को संग्रहित करने के जिले में अच्छा चल रहा है। इसके लिये भी में आप सभी को बधाई देता हुॅ। भारतीय जनता पार्टी के समस्त जिला एवं मंडल मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का परिवार निरंतर बढ़ रहा है

,वर्तमान में हमारे परिवार में 13 लाख से भी अधिक नये सदस्य जुड चुके है। यह हमारी विचारधारा का परिणाम है और सर्व समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी की केंद्र राज्य सरकार की एवं हमारे संगठन की विचारधारा को लेकर जुड़ रहे हैं। जिले में भी प्रत्येक मंडलों पर अधिक से अधिक पार्टी के सदस्य मिस कॉल के माध्यम से बन चुके हैं अभी तक निरंतर कर जारी है। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलने वाले सेवा और पखवाड़ा अभियान के तहत सभी संगठन आत्मक कार्यक्रमों को नीचे स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी क्षमता अनुसार अनुदान देवें। संगठनात्मक दृष्टि से मंदसौर जिला भाजपा श्रेष्ट कार्य कर रही है।

मुझे पूरी उम्मीद है की अपनी श्रेष्ठता को कायम रखते हुए जिले से हजारों कार्यकर्ता भोपाल महाकुंभ में 25 सितंबर को पंहुचेगें।जनआर्शीवाद यात्रा के साथ विकास यात्रा भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रही है। इस विकास यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ता सहयोगात्मक रूप से जुड़कर जनता के साथ सम्पर्क बनाये हुए है। 25 सिंतबर को भोपाल में आयोजित विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ में मंदसौर जिले के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता पंहुचेगें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion