Russia: पुतिन ने यूक्रेन के दो और क्षेत्रों की स्वतंत्रता को दी मान्यता

News

2022-10-06 08:34:38

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो और क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दी है। जो रूस द्वारा उन पर कब्जा जमाने की ओर संकेत करता है। पुतिन ने शुक्रवार को खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देते हुए आदेश जारी किए। उन्होंने फरवरी में लुहांस्क और दोनेत्स्क तथा इससे पहले क्रीमिया के लिए इसी तरह के कदम उठाए थे।

शुक्रवार को यूक्रेन की और अधिक हिस्से पर कब्जा करने की रूस की योजना सात महीने के युद्ध में तेजी आने का संकेत है तथा उम्मीद है कि इस घटना के बाद रूस को और अधिक अलग-थलग कर दिया जाएगा। साथ ही उस पर और अधिक अंतरराष्ट्रीय दंड लगाया जाएगा और यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य, राजनीतिक और आर्थिक समर्थन मिलेगा।

रूस ने इन क्षेत्रों की स्वतंत्रता को तब मान्यता दी है जब कुछ दिनों पहले उसने जनमत संग्रह कराया था। यूक्रेन और पश्चिम देशों के अधिकारियों ने जनमत संग्रह के लिए हुए मतदान को गैरकानूनी बताकर इसकी निंदा की है।

इससे पहले क्रेमलिन ने दावा किया था कि यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन में जनमत संग्रह में 99 प्रतिशत लोगों ने रूस के समर्थन में मतदान किया है। जबकि यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने इस जनमत संग्रह की काफी निंदा की थी।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह यूक्रेन के डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन क्षेत्रों में जनमत संग्रह की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि अगर रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होता है तो हम परमाणु हथियारों से इसका जवाब देंगे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion