7 अक्टूबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

News

2022-10-07 08:22:18

आश्विन शुक्ल पक्ष द्वादशी/त्रयोदशी, शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने के योग रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार को लेकर प्रवास हो सकता है।

मिथुन राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाएंगे, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी।

कर्क राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नराकात्मक विचारों से दूर रहें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के साथ आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।

तुला राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मन में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें।

मकर राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन दुविधा में रहेगा।

कुम्भ राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना बन रही है। कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion