हिमाचल प्रदेश को PM MODI ने दी AIIMS की सौगात

News

2022-10-05 11:46:01

हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। जहां उन्होंने बिलासपुर में प्रदेश को कई परियोजनाओं की सौगात दी वहीं पीएम मोदी ने एम्स का भी उद्घाटन किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की सरहाना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ड्रोन नीति बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। ड्रोन से बड़े से बड़े कार्यों को करने में आसानी होगी। आने वाले समय में देश को इसका काफी लाभ होने वाला है।

आज हिमाचल में IIT भी है और AIIMS भी: पीएम मोदी

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, बिलासपुर को आज शिक्षा और स्वास्थ्य का डबल उपहार मिला है। आज यह सब जो बना है यह आपके वोट की ताकत है। 8 वर्षों में देश अब पुरानी सोच को पीछे छोड़कर नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। मैं यहां आता था तो देखता था यहां एक विश्वविद्यालय से गुजारा होता था। गंभीर बीमारियों, शिक्षा या रोजगार के लिए चंडीगढ़ और दिल्ली जाना हिमाचल के लिए मजबूरी बन गया था। आज हिमाचल में IIT भी है और AIIMS भी है।

बल्क ड्रग्स पार्क्स के लिए हिमाचल का भी चयन

उन्होंने कहा कि, हिमाचल का एक पक्ष और है, जिसमें यहां विकास की अनंत संभावनाएं छिपी हुई हैं। यहां की आबो-हवा, यहां का वातावरण, यहां की जड़ी-बूटियां अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयुक्त हैं। बल्क ड्रग्स पार्क्स के लिए देश के जिन 3 राज्यों का चयन हुआ है, उनमें से एक हिमाचल है। मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जिन 4 राज्यों को चुना गया है, उनमें से एक हिमाचल है। नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास इसी का हिस्सा है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion