नमाज छूटने पर युवाओं का हंगामा, दुबारा पढ़ाई गई ईद की नमाज

महानगर मे मुस्लिम समाज में रमजान के पाक महीने के बाद आज ईद का दिन है
News

2025-04-01 21:12:06

मुरादाबाद। महानगर मे मुस्लिम समाज में रमजान के पाक महीने के बाद आज ईद का दिन है। महीने भर तक रोजा रखकर खुदा की इबादत करने वाले लोग आज ईद की नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह पर पहुंचे हैं। ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सड़क से लेकर छत तक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल भी ईदगाह पर ही सुबह 7 बजे से मौजूद हैं। ईदगाह को जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। ड्रोन की मदद से पूरे एरिया की निगरानी की जा रही है। पूरे इलाके में रूफटॉप ड्यूटियां लगाई गई हैं। अधिकारी कंट्रोल रूम के जरिए पूरे जिले में ईद की नमाज पर नजर रखे हैं। मुरादाबाद में ईदगाह के सामने एक इमारत में अस्थाई कंट्रोल रूम बनाया गया है। मौलाना तौकीर रजा की उस अपील को भी मुस्लिम समाज ने नकार दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विरोधस्वरूप मुस्लिम समाज के लोग पुराने कपड़े पहनकर ईद की नमाज पढ़ने पहुंचें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion