2023-11-08 16:27:32
(यूपी/मुजफ्फरनगर/गुलफ्शा कुरैशी)
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी माइनोरिटी विंग की एक आवश्यक सभा उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना के मोहल्ला काजीवाडा में स्थित जिला कैंप कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डाक्टर जावेद उस्मानी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें आम आदमी पार्टी हाईकमान के आदेशों का पालन करते हुए आम आदमी पार्टी माइनोरिटी विंग के जिला अध्यक्ष डाक्टर जावेद उस्मानी और आम आदमी पार्टी माइनोरिटी विंग के जिला उपाध्यक्ष अमजद अली ने संयुक्त रूप से देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम अपने खून से एक एक लेटर लिखकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को निर्दोष बताते हुए उनकी अविलंब रिहाई की माग की।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी माइनोरिटी विंग के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जावेद उस्मानी के बताया कि आम आदमी पार्टी हाईकमान के आदेशों के अनुसार आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की रिहाई को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन लगातार चल रहे हैं। अब 10 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन होना है। प्रदर्शन में मुजफ्फरनगर से सैंकड़ों आप कार्यकर्ता दिल्ली जाकर हिस्सा लेंगे। खून से लेटर लिखकर रिहाई की मांग करना भी इसी का हिस्सा है। सभा में इमरान, हसीन, अमजद अली, इकबाल मालिक और विजय त्यागी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।