जनआशीर्वाद यात्रा विधानसभा अटेर ग्राम पंचायत पारा मैं कार्यकर्ता ऐतिहासिक स्वागत एवं सभा को सर्वव्यापी बने डॉ अरविंद सिंह भदौरिया

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया ने होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनसभा को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क
News

2023-09-09 16:58:59

भिण्ड। आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता में उमंग और उत्साह को जागृत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा 9 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र अटेर के ग्राम पंचायत पारा मैं शाम 5:00 बजे पहुंच रही है यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए अटेर से भाजपा विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने विधानसभा के देवतुल्य नागरिकों से अनुरोध है कि इस सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सभा को सफल बनाएं और मध्य प्रदेश की यह विकास की यात्रा निरंतर चलती रहे, इसके लिए भाजपा की सरकार को अपना आशीर्वाद दीजिए।

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने जन आशीर्वाद यात्रा को सर्वव्यापी बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता और लाडली बहन की महिलाओं एवं केंद्र राज्य सरकार की सभी हितग्राही लाभार्थी आम जनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में अटेर विधानसभा क्षेत्र के निर्धारित स्थानों पर निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत और पुष्प वर्षा करें। उन्होंने ग्राम पंचायत पारा में होने वाली जनसभा में सर्व समाज की जनता से पहुंचने की अपील की।

उन्होंने आशीर्वाद यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क करते हुए सभा में पहुंचने की अपील की और कहा कि यह मिशन 2023 का विधानसभा चुनाव आपके कंधों पर ही निर्भर है मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार 20 वर्षों का लेखा-जोखा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय नागरिक उड़ान मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जनता के बीच पहुंच रहे हैं आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने प्रदेश नेतृत्व के उद्बोधन को अवश्य सुने।

जन आशीर्वाद यात्रा को सर्वव्यापी बनाने के लिए देवेंद्र सिंह भदौरिया दादा भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, विस्तारक अविनाश सिंह तोमर, अटेर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कमला देवी श्री नारायण शर्मा, विधायक के प्रतिनिधि विकास शर्मा,भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रश्मि खटीक ग्राम पंचायत पारा, सरपंच सुरेश चकवा, मंडल अध्यक्षों में शैलेंद्र पालीवाल, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, संतोष सिंह तोमर, राय सिंह नरवरिया, लालजी सिंह नरवरिया,अशोक सिंह नरवरिया, ने सभी मंडल के प्रत्येक बूथ शक्ति केंद्र ग्राम केंद्र के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शव स्थल पर पहुंचकर जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion