महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

हरियाणा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को प्रतिबद्ध : कमलेश सैनी
News

2025-01-02 18:33:18

नारनौल, 2 जनवरी। महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय ग्रामीण नारनौल की ओर से आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं तथा 30 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं व लड़कियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की ओर से समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती हैं। महिलाओं को इस प्रकार की आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए।

सीडीपीओ कांता कुमारी ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए आयोजित 100 मीटर दौड़ में शर्मिला प्रथम, सुनीता द्वितीय व मंजू तृतीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर में पूनम प्रथम, कविता द्वितीय व सुनीता तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में रीना प्रथम, शकुंतला द्वितीय व सुमन शर्मा तृतीय स्थान पर रही। 30 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं व लड़कियों की 300 मीटर दौड़ में रेनू प्रथम, पायल द्वितीय व निशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम, प्रिया द्वितीय व पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ में चेष्टा प्रथम, अंशु द्वितीय व अंकिता तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर प्रतियोगिता के सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर सुनीता देवी, सुमन लता, अनीता, कविता व पूनम तथा लिपिक महेश मौजूद था।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion