महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पारित हुआ

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% सीटें देने वाला महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा
News

2023-09-23 13:08:25

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% सीटें देने वाला महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पारित हुआ। 454 सांसदों ने बिल के पक्ष में और 2 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया। इसके साथ राज्यसभा में 215 वोट पक्ष में मिला जबकि विपक्ष में कोई वोट नहीं पड़ा इस अभूतपूर्व समर्थन के साथ बिल पारित होने पर मुखिया सह भाजपा युवा नेता किशोर कुमार महतो ने इसके लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को और देश के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी को धन्यवाद दिया साथी ही सभी पार्टियों के सांसदों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस विधेयक के समर्थन में मतदान किया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है, जो महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा और हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की और भी अधिक भागीदारी को सक्षम करेगा।इसके पास होना बहुत उत्साहित करने वाला है। इस बिल के पारित होने से जहां नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं इनके सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी। यह सिर्फ एक कानून नहीं है, बल्कि इसके जरिए राष्ट्र निर्माण में अमूल्य भागीदारी निभाने वाली देश की माताओं, बहनों और बेटियों को उनका अधिकार मिला है। इस ऐतिहासिक कदम से जहां करोड़ों महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी, वहीं उनकी शक्ति, साहस और सामर्थ्य को एक नई पहचान मिलेगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion