बछरायूं के साप्ताहिक बाजार में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के तहत कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में महिलाओं को जागरूक
News

2026-02-03 15:17:03

बछरायूं/अमरोहा :- जनपद के मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के थाना बछरायूं पुलिस ने मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के तहत कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने महिला सशक्तिकरण एवं उनकी सुरक्षा के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी और पत्रक वितरण किये। बता दें कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में विस्तार से समझाया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत सरकार की विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098 से अवगत कराया गया, ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक हो सकें और इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।थाना प्रभारी कुलदीप तोमर ने मिशन शक्ति अभियान में टीम की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी संजोग तोमर के साथ मानशी, नीतू, ममता, पारुल, कीर्ति, वर्षा और कल्पना सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion