महिलाएं सुशिक्षित,संस्कारवान एवं सशक्त बनें डॉ.मिश्रा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आरोही गर्ल्स हॉस्टल में नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन
News

2025-03-09 16:32:00

सिवानी मंडी । आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी खेड़ा के प्रींसिपल डॉ.संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि नारी ममता की मूर्ति और सांस्कृतिक मूल्यों की संरक्षिका होती है।हमारी संस्कृति व परंपराएं नारी के सम्मान की सीख देती हैं जहां उन्हें पुरुषों से सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। मनुस्मृति में तो कहा गया है-यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते,रमन्ते तत्र देवता। सशक्त नारी भारतीय संस्कृति का श्रृंगार हैं।भारतीय समाज में महिलाओं की भागीदारी और भुमिका बढ़ती जा रही है।आधुनिक नारी की सबसे पहली आवश्यकता है कि वह केवल मनी मेकर बनने का प्रयास ना करे बल्कि अपने साथ,परिवार और समाज के लिए सोंपे गये दायित्वों को भी समझे।इस अवसर पर आरोही स्कूल के बालिका छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न विदुषी महिलाओं के जीवन वृत्त पर भी प्रकाश डाला। तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया।इस मौके पर हास्टल वार्डन सुरसती देवी,कमलेश, सुदेश और रेणु उपस्थित रहीं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion