2025-03-20 22:56:25
हिसार (मुनिश सलूजा) : नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि महिलाओं को धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हमेशा भाग लेना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों से जहां भाईचारे की भावना जागृत होती है वहीं शिक्षा और संस्कार भी मिलते है। नप की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा बुधवार को श्रीसाई राम भगवान बाबा के 100वें जन्म उत्सव वर्ष पर चल रहे महिला दिवस कार्यक्रम की श्रंख्ला में बोल रही थी। इससे पहले सत्य श्री साई सेवा संगठन की तरफ से आयोजित हनुमान चालिसा पाठ में नप की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा ने भाग लिया और विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में नप की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा ने भगवान सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं द्वारा हनुमान चालिसा पाठन व ओल्ड इज गोल्ड महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की हर समिति में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक महिलाओं को बढ़़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस जन्म उत्सव को महिला दिवस विषय को समर्पित किया गया और इस कार्यक्रम में ओल्ड इज गोल्ड 32 महिला भक्तों को भगवान का आशीवार्द प्राप्त हुआ। इस मौके पर सुमन शर्मा, गिरजा गुप्ता, किरण ग्रोवर, नरेन्द्र कुमार शर्मा, देशराज गुप्ता, वाईपी शर्मा आदि उपस्थित थे॥