2025-03-08 19:42:41
महिला दिवस आज के दौर में केवल एक औपचारिकता मात्र बनके रह गया है। महिला दिवस एक फोटोशूट से ज्यादा कुछ भी नहीं है। महिला दिवस पर हमें विशेष ध्यान देना चाहिए कि हम उन महिलाओं को आगे ले आए जो विषम परिस्थितियों से जुझती हुई आगे आईं है और अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल बनी है। समाज में हर स्तर पर इस तरह की महिलाएं मौजूद है लेकिन हम उन्हें ढूंढने की बजाय एक सम्मान समारोह आयोजित करके अपने कर्तव्य का निर्वहन कर लेते हैं। हमें प्राण यह लेना चाहिए कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी महिला को कभी भी कहीं भी आवश्यकता हो तो हम महिलाएं उसके लिए खड़ी हो और उनको सशक्त बनाने और न्याय दिलाने में हम महिलाओं की अहम् भूमिका हो,तो कुछ बात बने। सबसे आवश्यक यह है कि हम महिलाओं को एक दूसरे पर भरोसा करना होगा तभी हमारी इज्जत और सम्मान दूसरा करेगा। हमें विशेष ध्यान इस बात पर देना चाहिए कि हमें महिलाओं को सशक्त और मजबूत कैसे बनाना है। आर्थिक रूप से शारीरिक रूप से कैसे वह मजबूत हो इस पर ध्यान देना है। मैं सभी का ध्यान इस तरफ भी आकर्षित करना चाहूंगी की सरकार ने इतने सारे कानून हमारे लिए बनाए हैं जिसका प्रयोग हमें सोच समझ कर करना है ताकि कोई भी हमारे ऊपर उंगली ना उठ सके कि हम महिलाएं उन कानूनों का फायदा उठा रही है। हम एक ऐसे स्वर्णिम काल में है जहां पर हमारी परवाह, हमारी भावनाओं की कद्र हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जैसा व्यक्तित्व कर रहा है तो हमें सिर्फ आगे कैसे बढ़ाना है इस पर विशेष ध्यान देना है और इसकी जानकारी प्राप्त करना है। जब हमें इसकी पूर्ण रूप से जानकारी होगी तो हम सही दिशा अपनाते हुए एक उज्जवल भविष्य का निर्माण खुद का और दूसरी महिला का भी कर सकते हैं । आज हम उस कल में हैं जहां पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कानून में संशोधन करने के साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम हम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कटिबंध है। हमें सिर्फ आगे बढ़ाना है और अपने आपको सशक्त बनाना है। हमें सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की विशेष जानकारी महिलाओं तक पहुंचाने का कार्य करना है और उनको उनकी आवश्यकता के अनुसार वहां तक पहुंचाना है जहां से उनको आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा सुविधाएं प्रदान की जा रही है। महिलाओं को सही पेपर वर्क की जानकारी भी उपलब्ध कराना है। कहां गया है जब महिलाओं को सफल होने के लिए सही साधन दिए जाते हैं तो, न केवल अपने लिए बल्कि अपने आसपास के लोगों के लिए भी अविश्वसनीय भविष्य का निर्माण करती है महिलाएं