गर्मी के मौसम में तंजानिया के परिधानों को महिलाएं कर रही है पसंद

और यह एक ऐसा मौका है जहां दो संस्कृतियों का आदान प्रदान होता है
News

2025-02-17 17:06:25

फरीदाबाद। तंजानिया देश में परिधान आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं और यहां के बटिक (उत्तर भारत में बोले जाने वाले सूट) को महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। तंजानिया संस्कृति मंत्रालय से इस क्रॉफ्ट मेले में पधारे फ्रेडरिक ने बताया कि वह यहां के माहौल को देखकर काफी खुश हैं और यह एक ऐसा मौका है जहां दो संस्कृतियों का आदान-प्रदान होता है। यहां से तंजानिया देश से जुड़े कलाकार बहुत कुछ सीख कर जाएंगे। उन्होंने बताया कि तंजानिया में करीब 120 जनजातियां हैं जिनका खुद का अपना एक कल्चर है। इन्हीं जनजातियों के लोग हाथों से बनाए गए विभिन्न तरह के उत्पादों को यहां लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिधानों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। खासकर गर्मी के मौसम को देखते हुए महिलाएं उनके परिधानों को खरीद रही हैं।सुरजकुड शिल्प मेले में तंजानिया देश की शॉप पर तंजानिया की मैरी ने बताया कि वह पहली बार इस तरह के कार्यक्रम में आई हैं और यहां की संस्कृति और यहां के लोगों के व्यवहार को देखकर उनका मन दोबारा यहां आने को करेगा। इसी तरह तंजानिया की ही रेबेका ने बताया कि वह यहां से नई-नई तकनीक को सीख कर जा रही हैं और उन तकनीकों को वहां के परिधानों पर आजमाएंगी ताकि कुछ नई चीज भी बना सके। तंजानिया फेडरेशन ऑफ आट्र्स के जुड़े हुए एड्रियन और मिन टैंग्स ने बताया कि सरकार का बहुत अच्छा प्रयास है उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी धन्यवाद किया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion