अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी में सवार महिला की मौत पति घायल

बिहूनी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी
News

2023-12-25 15:31:49

हमीरपुर। बिहूनी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से पति के साथ स्कूटी पर सवार 55 वर्षीय एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी चला रहा पति भी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राठ क्षेत्र के मुस्करा थाना अंतर्गत सिवनी डेरा गांव की निवासी महिला रावरानी पत्नी मूलचंद जो कि अपनी माता रामप्यारी के देहांत के बाद उसके अंतिम क्रिया कर्म में शामिल होने के लिए अपने मायके ग्राम गौहानी मझगवां आई हुई थी।

अंतिम क्रिया कर्म संपन्न होने के बाद वह अपने पति के साथ स्कूटी से वापस अपने गांव शिवनी डेरा लौट रही थी। तभी रास्ते में राठ क्षेत्र के मुस्करा थाना अंतर्गत बिहूनी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार महिला रावरानी की मौत हो गई। उसका पति मूलचंद मामूली रूप से घायल हो गया। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि मृतका रावरानी अपने पति के साथ खेती किसानी एवं घरेलू कार्यों में सहयोग कर परिवार की गुजर बसर करती थी। इस मामले में मझगवां थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion