2025-04-02 20:45:16
सरीला,हमीरपुर। सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के वीरा गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 30 वर्षीय एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के वीरा गांव की निवासी महिला अनीता पत्नी मनोज ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने तत्काल उसे इलाज हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।