जो कहा वो करके दिखायाडा0 वन्दना पोपली विज़नरी, शानदार और अंतोदय का पहला नायाब बजट

भाजपा जिला अध्यक्ष डा0 वन्दना पोपली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश पहले बजट को विज़नरी
News

2025-03-17 22:48:53

रेवाड़ी। भाजपा जिला अध्यक्ष डा0 वन्दना पोपली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश पहले बजट को विज़नरी, शानदार और अंतोदय का पहला नायाब बजट बताया। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय ने दो लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया जो कि पिछले साल की तुलना में 13.7 प्रतिशत अधिक है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस बजट में सभी वर्गो का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होने इस बजट में महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस किया है। उन्होने बताया कि इस बजट में मुख्यमंत्री महोदय ने रेवाड़ी में हर्बल पार्क के लिए भी बजट पेश किया है। प्रदेश में 2145 कालोनियों को नियमित किया जाएगा। डेयरी कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मतस्य पालन में लगी महिला किसानों के लिए ब्याज मुक्त एक लाख रुपये तक ऋण दिया जाएगा। रेवाड़ी में एक सैनिक संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। उन्होने कहा कि यह बजट आम वर्ग के हित का बजट है। उन्होने कहा कि इस बजट से सभी वर्गो को पूरा फायदा मिलेगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion