हरियाणा में अचानक मौसम बिगड़ा, कई जिलों में आंधी

हरियाणा में कल दोपहर बाद अचानक
News

2025-04-10 21:04:22

चंडीगढ़। हरियाणा में कल दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। सोनीपत, जींद, भिवानी, चरखी दादरी के बाढड़ा, सिरसा के डबवाली और फतेहाबाद के रतिया के अलावा भूना में बारिश हुई। जींद में करीब 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई। वहीं रतिया में बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। कई जिलों में बारिश के कारण अनाज मंडी में बाहर रखी गेहूं भीग गई। इसके साथ कैथल समेत कई जगह बादल छाए रहे।कई जगह धूल भरी आंधी आई । मौसम विभाग ने नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बावल, रेवाड़ी, बवानीखेड़ा में बादल छाए रहने और ओले गिरने की संभावना जताई है। बुधवार को हिसार था सबसे गर्म इससे पहले बुधवार शाम को नारनौल क्षेत्र में रात को तेज आंधी आई, जिसका असर महेंद्रगढ़, झज्जर व साथ लगते जिलों में देखा गया। उधर, बदले मौसम ने किसानों को डरा दिया है। गेहूं की कटाई का काम तेजी पर है। कई किसानों की गेहूं खेतों में ही पड़ी है। ऐसे में बारिश से फसल में नुकसान का खतरा सता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार रहा। जहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। 14 अप्रैल तक मौसम में बदलाव रहेगा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही हैं, लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। जो पहले तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, अब वह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जो तापमान 10-15 अप्रैल के बीच होता है, वह 4-5 दिन पहले ही आ गया। इसका मुख्य कारण यही था कि सूर्य की किरण सीधी धरती पर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं थी और बादलवाई भी नहीं थी, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ 9 अप्रैल रात्रि से सक्रिय हो गया है। जिससे अब बादलवाई और बूंदाबांदी होगी। जब पश्चिमी विक्षोभ पास करेगा और हवा में बदलाव आएगा। पहाड़ों की तरफ हवाएं चलेंगी। जिससे 3-4 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion