वार्ड 10 के भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

नगर निगम के वार्ड नंबर-10 से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह ने अपने साथियों के साथ आज जनसंपर्क अभियान चलाते हुए ब्लॉक बी, सी, डी में डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट मांगे और उन्हें विजयी बनाने की अपील की
News

2025-02-19 16:18:39

फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-10 से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह ने अपने साथियों के साथ आज जनसंपर्क अभियान चलाते हुए ब्लॉक बी, सी, डी में डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट मांगे और उन्हें विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह का लोगों ने स्वागत करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान जगह जगह नुक्कड सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकारें देश और प्रदेश को विकास की नई राह पर अग्रसर कर रही है, आज समूचे विश्व में भारत जहां मजबूत शक्ति बन रहा है वहीं देशभर में हरियाणा प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आप अपने वार्ड अपने जिले का समुचित विकास चाहते है तो भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का काम करे ताकि वह निगम सदन में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का दूर करवा सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर नगर निगम में भी भाजपा छोटी सरकार बनाएगी और भाजपा का ही मेयर बनेगा और उसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार सभी वार्डाे का समुचित विकास करवाने में कोई कोर कसर बाक़ी नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर पार्टी कार्यकताओं के अलावा अशोक पांचाल (जिलामंहामंत्री ओबीसी मोर्चा ) राजकुमार यादव (मंडल महामंत्री ) मनीषा (महिलामंडल महामंत्री ) पुष्पलाता ( महिलामंडल सचिव आदि उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion