देह व्यापार में वांछित आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइंस पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के तहत बिजनौर के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के अफजलगढ़ गांव निवासी साबिर को गिरफ्तार
News

2023-08-29 17:02:45

रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के तहत बिजनौर के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के अफजलगढ़ गांव निवासी साबिर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष पंकज पंत के अनुसार साबिर के खिलाफ कुछ माह पहले देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छेड़खानी के विरोध पर मारपीट का आरोप

खजुरिया। खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। संवाद

पत्नी से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

केमरी। ग्राम हलुनागर की पूनम ने पति अरुण पर आरोप लगाया कि रविवार सुबह अरुण शराब पीकर गलियां देने लगा। विरोध पर मार पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पूनम की तहरीर पर आरोपी अरुण को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ग्राम खानपुर के आकीन शाह ने गांव के ही विजय और विनोद पर गाली-गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

बेटे के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

रामपुर। शाहबाद क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी हसीना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुलिस पर बेटे के हत्यारोपी को गिरफ्तार न करने और पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उनका कहना है कि उसके बेटे शाहिद की उसकी पत्नी व उसके साथियों ने पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion