सेक्टर 6 सिविल अस्पताल के बाहर लगाया विश्वास फाउंडेशन ने भंडारा

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि भंडारा सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला के बाहर लंगर लगाया गया।
News

2025-01-29 19:13:07

पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन पंचकूला द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से भंडारे का आयोजन किया गया। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि भंडारा सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला के बाहर लंगर लगाया गया। भंडारे में आलू, पूड़ी, पेठा व खीर बनवाई गई। सैंकड़ों बाहर से आए मरीजों व उनके अभिभावकों को भंडारा वितरित किया गया। इस भंडारा वितरण में विश्वास फाउंडेशन से मूलखराज मनोचा, सुनीता मनोचा, श्याम सुन्दर साहनी, सविता साहनी, पवन मनचन्दा व वीना रानी ने बढ़ चढ़ कर सेवा की।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion