कुलपति प्रो. काम्बोज को दूसरा कार्यकाल मिला

कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में चार वर्ष की एक और कार्य अवधि मिलने से विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
News

2025-02-01 19:34:31

हिसार / कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में चार वर्ष की एक और कार्य अवधि मिलने से विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों ने कुलपति कार्यालय के सामने पगड़ी पहनाकर व फूल मालाएं डालकर जोरदार स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि प्रो. बी.आर. काम्बोज के द्वारा कृषि शोध, शिक्षा, व विस्तार शिक्षा सहित किसानों के हित में उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हकृवि ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कृषि शोध को बढ़ावा देने के लिए व विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों की कार्यक्षमता के विकास के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ नए एमओयू करवाए। गौरतलब है कि प्रो. काम्बोज 16 अप्रैल 2021 को विश्वविद्यालय के 20वें कुलपति नियुक्त हुए थे। प्रो. काम्बोज एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कुलपति को बधाई देते हुए उनके द्वारा पिछले कार्यकाल में 150 से अधिक नए वैज्ञानिकों की भर्ती करने, वैज्ञानिकों की समयानुसार पदोन्नती करने, वैज्ञानिकों की अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में शोध संबंधी प्रशिक्षण करवाने व वैज्ञानिकों के लिए बनवाए जा रहे नए सरकारी आवासों के लिए उनका धन्यवाद भी किया। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रो. काम्बोज के कुशल नेतृत्व में यह विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार के क्षेत्रों में और अधिक नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। हकृवि के गैर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी व कहा कि कुलपति प्रो. काम्बोज हर वर्ग के कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के हित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं व उनकी पदोन्नती की लंबित मांगों को समय पर पूरा किया है। कुलपति ने भविष्य की कार्य-योजना पर दिया जोर।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion