मुक्ताकाश मंच पर 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी सम्मेलन 10 बजे एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी वार्षिक सम्मेलन 02 बजे से

जिलाधिकारी ने इच्छुक कार्मिकों को वार्षिक सम्मेलन में प्रतिभाग करने की दी अनुमति
News

2025-02-22 19:42:26

अलीगढ़(सू0वि0): जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी स्थित मुक्ताकाश मंच पर 24 फरवरी को प्रातः 10 बजे से आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं अपरान्ह 02 बजे से उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के वार्षिक सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक कर्मचारियों को अनुमति प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल राना एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने उक्त जानकारी देते हुए सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित समय व स्थान पर सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion