व्यापारियों के सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री, कहा सरकार व्यापारियों के हित में सबसे आगे

केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि आज देश प्रदेश का व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करने
News

2023-10-03 14:42:24

(यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र से नसीम कुरैशी और कहकशां फारुखी की रिपोर्ट)

बुढाना। केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि आज देश प्रदेश का व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करने लगा है और इसके साथ ही गुंडों बदमाशों पर भी लगाम कसी जा रही है। केंद्रीय मंत्री श्री बालियान बीते शनिवार की देर रात बुढाना में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजि. के बेनर तले आयोजित व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों ही सरकारे हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी हैं। पिछली सरकारों ने व्यापारियों को लूटने और छलने का काम किया था लेकिन जब से सत्ता में भाजपा सरकारे आई हैं तब से व्यापारी खुश हैं। सम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजि. के तहसील अध्यक्ष राजेश संगल द्वारा किया गया था। इस दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी, नगर अध्यक्ष विकास गर्ग, नगर महामंत्री मुकेश सैनी, नगर कोषाध्यक्ष अमरीश बंसल, नगर उपाध्यक्ष अनुराग संगल, नितिन जैन, अंकित गर्ग, नगर मंत्री इकरार कुरैशी, शुभम गोयल, संजय जांगिड़, नगर मीडिया प्रभारी मुकुल मित्तल और संगठन मंत्री सुशील तायल आदि शामिल रहे। यहां केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान का व्यापारियों ने फूलों से भव्य स्वागत किया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion