सबकी योजना सबका विकास अभियान के के तहत मुखिया की अध्यक्षता में हुई एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन, एक थीम का हुआ चयन

जिला रामगढ़ के रजरप्पा : पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन करते हुए मुखिया व अन्य
News

2023-12-22 14:33:05

(रामगढ़) चितरपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के आदेशानुसार सबकी योजना सबका विकास अभियान के सफल संचालन हेतु गुरुवार को बड़की पोना पंचायत सचिवालय में मुखिया अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामसभा के माध्यम से एलएसडीजी विषय पर विचार विमर्श व भौतिक सत्यापन के आधार पर सहजकर्ता दल का चुनाव भी कराया गया। इस दौरान 09 एलएसडीजी विषय थीम में से एक थीम स्वस्थ पंचायत का चयन किया गया।

वही वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए जीपीडीपी एलएसडीजी थीम का चयन किया गया। इस दौरान ग्राम सभा में पारित सभी सहजकर्ता सदस्य एवं एक विशेष थीम स्वीकृति प्रदान करने के उद्देश्य से हस्तसारित वार्ड सदस्य, जेएसएलपीएस सदस्य, आँगनबाड़ी सेविका, पं. सरकारी पदाधिकारी ग्राम पंचायत में भाग लिया गया। इधर सेवई पंचायत भवन में भी मुखिया कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यहां 09 थीम में से एक थीम जल पर्याप्त पंचायत का चयन किया गया। मौके पर पंचायत सचिव सिकन्दर अंसारी, प्रकाश यादव, वार्ड सदस्य गुड़िया देवी, अनिता कुमारी, जया देवी, पूनम देवी, सुनीता राज मेहता, बेबी कुमारी, संगीता देवी, वीणा देवी, सुमन देवी सहित कई मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion