दो बदमाशों ने मारी गोली, युवक की मौत

क्वार्सी थाना क्षेत्र के केलानगर चौराहे पर शनिवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी।
News

2025-03-16 19:44:03

अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के केलानगर चौराहे पर शनिवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी बाइक में बैठकर मौके से फरार हो गए, जबकि घायल सड़क पर गिरकर तड़पता रहा। आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा चालक को अस्पताल पहुंचाने के साथ पुलिस को सूचना दी। लेकिन जेएन मेडिकल कालेज में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी माजिद उर्फ मज्जू आसपास के क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। देर शाम करीब 7ः30 बजे बाइक सवार दो लोग केला नगर चौराहे के पास आए थे और ई-रिक्शा चालक माजिद उर्फ मज्जू को गोली मार दी। वहीं माजिद की हत्या की जानकारी होने पर उसके परिवार और आस पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों ने बताया कि ई-रिक्शा चालक माजिद उर्फ मज्जू का बीते दिनों किसी से विवाद हुआ था और रंजिश के कारण ही उसकी हत्या हुई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। ई रिक्शा चाजलक की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टमगृह के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अब आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे हत्या करने वाले बाइक सवारों का पता लगाया जा सके। वहीं पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। सीओ तृतीय अभय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही पुलिस आरोपियों की पहचान कर लेगी, जिसके बाद आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र रामबाग कॉलोनी में शनिवार देर रात बदमाशों ने भाजपा के जिला महामंत्री शिव नरायण शर्मा के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके सिर पर कट्टे की बट से मारा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को तत्काल पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। भाजपा के जिला महामंत्री के बेटे पर जानलेवा हमले की जानकारी मिलने पर अस्पताल में भाजपा नेताओं की अस्पताल में भीड़ लग गई। सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला समेत विभिन्न भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। । घटना में एक पेशेवर अपराधी का नाम भी सामने आ रहा है। वह शहर के एक चर्चित हत्याकांड में शामिल रहा है। हालांकि परिवार की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर दी जा रही है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश मे दबिश दे रही है। सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। युवक को मारी गोली, हालत गंभीर अलीगढ़। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव वैना में शनिवार देर शाम एक युवक को गोली मार दी गई। युवक अपने घर के नजदीक ही गांव में खड़ा हुआ था, तभी पड़ोस में ही रहने वाले दूसरे आरोपी युवक ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली सीधा युवक के पेट में जा लगी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर पूरे गांव में अफरा-तरफी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे नोएडा रेफर कर दिया गया। टप्पल के गांव वैना निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र पुत्र विजयपाल स्नातक का छात्र है। इसके साथ ही वह परिवार का हाथ बंटाने के लिए खेत में मेहनत मजदूरी का काम भी करता था। किसी बात को लेकर उसका गांव के ही अमित पुत्र जगदीश से विवाद हो गया था। विवाद के बाद अमित उससे रंजिश मानने लगा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को जितेंद्र गांव में ही घेर के पास खड़ा था, तभी अमित तमंचा लेकर वहां आ गया। उसने जितेंद्र पर फायर किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे कैलाश हॉस्पिटल जेवर में भर्ती कराया, जहां से घायल को कैलाश हॉस्पिटल नोएडा रेफर किया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। उसके परिवार के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है और आरोपी के दोस्तों और करीबी लोगों के घर में दबिश दी जा रही है। जिससे कि आरोपी को जल्दी गिरफ्तार किया जा सके। सीओ महेश कुमार ने बताया कि घायल को नोएडा रेफर कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं और जल्दी ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा। उन्होंने बताया कि गांव में भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और अगर आरोपी गांव के आसपास आता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जा सके। देर रात तक लगाते रहे गुणा-भाग अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नाम से रविवार दोपहर पर्दा उठ जाएगा। नेतृत्व ने इस बार नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जिला मुख्यालय पर ही नामों का एलान किया जाएगा। ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर दोपहर 1.30 बजे बैठक बुलाई गई है। इसके चलते भाजपा में सरगर्मी शुरू हो गई है। प्रदेश के 70-75 जिलों में घोषित किए जाएंगे नाम भाजपा सूत्रों का कहना है कि रविवार को होने कार्यक्रमों में भी सभी जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा नहीं होगी। तकरीबन 80 प्रतिशत नामों की घोषणा होने की संभावना है। बाकी नामों की घोषणा बाद में की जाएगी। अलग-अलग कारणों से कुछ जिलों में मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं हो सकी है। जिन जिलों में मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित नहीं हुए हैं, वहां जिला या महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं होगी। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों में सहमति न बन पाने की वजह से घोषणा नहीं होगी। भाजपा ने सांगठनिक लिहाज से 98 जिले बनाए हैं

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion