2025-02-15 18:07:36
अफजलगढ:कालागढ़ अफजलगढ़ मार्ग पर स्थित गुरूद्वारा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। नगर के मोहल्ला नेजो सराय निवासी रफीक अहमद उम्र 57 वर्षीय पुत्र शफीक अहमद शुक्रवार की देर शाम गांव कादराबाद से अपनी दुकान बंद करके वापस अपने घर आ रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक अफजलगढ़ कालागढ़ मार्ग पर स्थित गुरूद्वारा के पास नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे बाइक सवार कोमल सिंह उम्र 35 वर्षीय पुत्र रत्न सिंह निवासी गांव अनवरपुर चंडिका की बाइक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दौरान दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के दौरान दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।