भदरोई में दिखाई दिए दो मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

मगरमच्छ के नाम से ही लोगों की कांप जाती है रूह
News

2025-04-01 22:57:27

अलीगढ / अकराबाद। गांव भदरोई में मंगलवार को चकमार्ग के किनारे दो मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी है। गांव भदरोई निवासी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया है कि मंगलवार की दोपहर गांव के कुछ किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि गांव के कच्चे चकमार्ग के किनारे दो मगरमच्छ घूम रहे थे। मगरमच्छों होने की जानकारी पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तथा मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया गया। पर वह चकमार्ग से उतर कर खाई में भरे गहरे पानी में उतर गए। गांव के पास मगरमच्छ होने से लोगों में भय का माहोल है। जिसके चलते ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर मगरमच्छों को पकड़वाने की मांग की है। मगरमच्छ होने की सूचना मिली है टीम भेजी जाएगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion