रामपुर में नीति तारा डिवाइस का प्रशिक्षण योजनाओं की होगी रियलटाइम मॉनिटरिंग, डेटा विश्लेषण होगा आसान

प्रशिक्षण में डिवाइस के संचालन, डेटा फीडिंग, तकनीकी विशेषताओं
News

2026-08-04 05:14:03

रामपुर। आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम के तहत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में नीति आयोग के प्रशिक्षकों ने अधिकारियों को नीति तारा डिवाइस का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में डिवाइस के संचालन, डेटा फीडिंग, तकनीकी विशेषताओं और रियल-टाइम डेटा विश्लेषण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। अधिकारियों को बताया गया कि यह बहुउद्देशीय डिवाइस आकांक्षात्मक विकास खंड सैदनगर के विभिन्न विकास सूचकांकों की निगरानी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और योजनाओं की प्रगति का एक ही मंच पर आकलन करने में सहायक होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण और समयबद्ध क्रियान्वयन में यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त मनरेगा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion