2025-03-09 21:04:44
अनुपम सन्देश मुरादाबाद। नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए दुकानों के किराए को लेकर व्यापारियों का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसको चलते रविवार से व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि वह इस बार होली नहीं मनाएंगे। नगर निगम द्वारा टाउन हॉल और बुध बाजार की दुकानों का किराया बढ़ाया गया है। किराए में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारी पिछले काफी दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों व्यापारियों ने इसके विरोध में अपनी दुकान भी बंद कर दी थी। लेकिन, बातचीत के बाद व्यापारी दुकानें खोलने के लिए राजी हो गए थे। रविवार से व्यापारियों ने एक बार फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक नगर निगम दुकानों के किराए में की गई बढ़ोतरी को कम नहीं करेगा तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। व्यापारियों ने यह भी धमकी दी है कि अगर जल्द ही दुकानों का किराया कम नहीं किया गया तो वह लोग इस बार होली नहीं मनाएंगे।