2025-03-10 21:50:11
व्यापारियों ने भारतीय किक्रेट टीम को चैंपियन ट्राॅफी जीतने पर गहरी खुशी मनाई। व्यापार मण्डल के प्रदेश सगठंन मंत्री प्रवीण गर्ग व व्यापार मण्डल पलवल के प्रधान विनोद जैन ने व्यापारियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते हुए कहा की भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत है, इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश मे खुशी की लहर है। सभी व्यापारियों ने भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश सगठंन मंत्री प्रवीण गर्ग, व्यापार मण्डल पलवल के प्रधान विनोद जैन, व्यापार मण्डल हथीन के प्रधान चौ नरेश सिंगला, रेडिमेड संघ के प्रधान जितेन्द्र गर्ग, व्यापार मण्डल पलवल के कोषाध्यक्ष सतीश सिंगला, युवा व्यापारी हिमाशु जैन, देशराज मगंला, मुकेश गोयल, संदीप जैन, सुरेश गुप्ता, शुभम गर्ग, अशोक गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।