2025-01-24 15:11:01
अलीगढ : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर साहब का 101 वाँ जन्मोत्सव समता मूलक दिवस समारोह के रूप में 24 जनवरी 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम एo एमo यूo मार्ग पर स्थिति आदमकद प्रतिमा स्थल पर प्रातः 11:00 बजे से प्रतिमा स्थापना के व्योवृद्ध, संरक्षक 101 वर्षीय पूज्य श्री रेवती प्रसाद बाबूजी की अध्यक्षता में मनाया जायेगा l समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री सुधीर बाबू आर्य प्रधानाचार्य प्रकाश इंटर कॉलेज दादों - छर्रा अलीगढ होंगे l कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डाo पुष्प कुमार, अशर्फी लाल संचालक अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान छर्रा अलीगढ एवं श्रीमती किरन वर्मा पूर्व पार्षद होंगी l प्रेस वार्ता के मोके पर समाज के श्री चंद्र बोस निराला, वीरेंद्र सिंह पूर्व पार्षद, रोहतास कुमार, देवी सिंह रुहेला, राकेश कुमार वर्मा, रामखिलाडी सविता, दिनेश कुमार सविता, सतीश चंद्र आर्य व श्री दिनेश सिंह राजोरिया आदि समाज सेवी उपस्थित रहे