2023-11-15 13:20:49
(यूपी/मुजफ्फरनगर/नसीम कुरैशी/गुलफ्शा कुरैशी)
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू महासंघ ने रानी अहिल्याबाई के जीवन में पर प्रकाश डाला। विश्व हिंदू महासंघ के नगर उपाध्यक्ष सचिन पाल ने राजमाता रानी अहिल्याबाई होलकर के विषय में बताया कि अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए। घाट बँधवाए। कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया। मार्ग बनवाए सुधरवाए। भूखों के लिए अन्नसत्र अन्य क्षेत्र खोले। प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाई। मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन-चिन्तन और प्रवचन के लिए की। शाहपुर से आए कुणाल पाल विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता ने महारानी अहिल्याबाई होलकर जी के बारे में बताया और कहा कि उन्होंने पूरे विश्व के लिए भगवान महादेव के मंदिर बनवाए। बच्चों की सेवा के लिए
भोजन आलिया बनवाई इसीलिए राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने पूरे विश्व के लिए धर्म के कार्य किये। इस दौरान सतीश पाल शाहपुर सभासद वार्ड नंबर 01, सुभाष चंद्र प्रजापति मंत्री शिक्षा समिति भाजपा, विपिन पाल, सनी पाल, मोहित कुमार पाल, डॉक्टर जितेंद्र कुमार पाल महासंघ नगर कोषाध्यक्ष, चंदन पाल और कार्तिक पाल आदि मौजूद रहे।