2025-03-19 17:52:31
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी एवं जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि महेशपुर थाना अंतर्गत पीर पहाड़ के निकट बहा पर्व में शामिल होने पर महेशपुर थाना प्रभारी ने उनपर शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया। जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत कार्रवाई की है। संथाल समाज के महत्वपूर्ण पर्वों में एक बहा पर्व है। यह आदिवासी संथाल समाज का आस्था का पर्व है। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में इस पर्व में शामिल होने पर किस प्रकार कानून व्यवस्था का उल्लंघन हुआ, यह समझ से परे है। महेशपुर थाना प्रभारी की यह कार्रवाई संथाल समाज की आस्था पर प्रहार है। यह आदिवासियों को अपमानित करना है जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी जी पर राजनैतिक षडयंत्र के अंतर्गत महेशपुर थाना प्रभारी ने यह बदले की कार्रवाई की है महेशपुर थाना प्रभारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को अपने आवेदन से अवगत कराते हुए कहा कि दुर्गा मरांडी 9 मार्च को बहला फुसला कर करीब 100 लोगों को एकत्रित कर बहा पर्व मनाया जबकि उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं प्रशानिक अधिकारी भी शामिल हुए थे और 72 घंटे के बाद 12 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया गया इससे यह स्पष्ट है कि तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित होकर महेशपुर विधायक एवं राजमहल सांसद महोदय के हस्तक्षेप से महेशपुर थाना प्रभारी की बदले की इस कार्रवाई को कतई इंकार नहीं किया जा सकता है समाज के सजग प्रहरी के नाते भारतीय जनता पार्टी इस बदले की कार्रवाई का कड़ा विरोध करती है और यह मांग भी करते हैं कि अगले 48 घंटे के अंदर महेशपुर थाना प्रभारी ने दुर्गा मरांडी से माफी नहीं मांगा तो लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन को हम बाध्य होंगे इस प्रेस वार्ता में चंडालमारा के मुखिया धनेश्वर हेंब्रम,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत, राजू मुर्मू, प्रधान बिरजू मरांडी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, नागेश्वर हेंब्रम उपस्थित हुए