2024-01-05 16:17:56
बांदा। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और प्रभारी हेमंत कुमार सिंह ने जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को शिकायती पत्र सौपा है। जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा गया है कि जीआईसी स्कूल के सामने एक मकान में अवैध रूप से कोचिंग संचालन किया जा रहा है। उस मार्ग परमहिलाओं और बालिकाओं का निकलना मुश्किल है।अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
उनके द्वारा छेड़खानी तक की जाती है। रिहायशी इलाके में बिना अनुमति कोचिंग संचालन किया जा रहा है, इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कीरक्षा मांग की गई है, उन्होंने कहा कि अगर जल्द हीइस तरह की अवैध कोचिंग यहां से नहीं हटाई जा रही है तो कोई बड़ी घटना हो सकती है इसके जिम्मेदार प्रशासन होगा!