साइकिल पर चलने के हैं हजारों लाभ अशोक वर्मा

नशा मुक्त हरियाणा संकल्प के साथ साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा आज कुरुक्षेत्र में रहे और पीपली से विभिन्न सेक्टरों में होते हुए निकले।
News

2025-01-15 15:31:47

कुरुक्षेत्र। नशा मुक्त हरियाणा संकल्प के साथ साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा आज कुरुक्षेत्र में रहे और पीपली से विभिन्न सेक्टरों में होते हुए निकले। उन्होंने अनेक स्थानों पर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि ब्यूरो प्रमुख/ पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह साहब के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा एवं श्रीमती पंखुरी कुमार के मार्गदर्शन में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्राय: लोगों द्वारा उनसे साइकिल पर चलने का कारण पूछा जाता है तो वे बताते हैं कि साइकिल पर चलने के विभिन्न कारण हैं। सबसे प्रथम स्वास्थ्य लाभ, दूसरा ईंधन की बचत, तीसरा पर्यावरण संरक्षण और प्रदुषण से बचाव और चौथा सड़कों पर गाड़ियों की बढ़ती संख्या आदि ये अनेक कारण हैं जो उन्हें साइकिल पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। सबसे अधिक मुख्य कारण यह भी है कि लोग उनकी ओर आकर्षित होकर नशा मुक्त अभियान के बारे में पूछते है और जानकर इस अभियान से जुड़ते भी हैं। डॉ. वर्मा की साइकिल के आगे एक प्लेट लगी रहती है जिस पर नशे के विरुद्ध नारे और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो का हेल्पलाइन नंबर 9050891508 लिखा है जिस पर कोई व्यक्ति नशा तस्करी में संलिप्त लोगों की गुप्त सूचनाएं दे सकता है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion