2023-10-13 20:36:50
(मुजफ्फरनगर/गुलफशा कुरैशी)
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना में नदी वाला मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जोरों शोरों से चल रहा है। जिसमें आचार्य हिमेश शास्त्री ने कथा में श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह का वर्णन कर सभी भक्तों को सराबोर कर दिया। महाराजा अग्रसेन युवा संगठन के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर अग्रवाल समाज के लोगों ने सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया हुआ है। श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाये जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं। जो भी ठाकुरजी के इन 5 गीतों को भाव से गाता है। वह भव पार हो जाता है। उसे वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती हैं।
महाराज ने कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका की स्थापना और रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया। आस्था और विश्वास के साथ भगवत प्राप्ति आवश्यक हैं। बालिकाओं वाणी गर्ग व श्रष्टि बंसल ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी के विवाह की झांकी और भक्तिमय संगीत ने सभी को खूब आनंदित किया। इस दौरान अमित गर्ग, संयम, मुकुल मित्तल, गौरव संगल, अंकित कंसल, सुभम गोयल, प्रदीप मित्तल और ग्रंथ बंसल आदि मौजूद रहे।