सेंट स्टीफन व नमन विद्या स्कूल की छात्राओं ने बी०एस०एफ० मेरू कैंप में सीमा प्रहरियों को रक्षा सूत्र बांध मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

रक्षाबंधन भारत के प्राचीनतम त्यौहारों में से एक है
News

2023-08-30 15:35:31

रक्षाबंधन भारत के प्राचीनतम त्यौहारों में से एक है। गौरतलब है कि श्रावण मास की पुर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का उत्सव देशभर में मनाया जाता है। भाई-बहन के अटूट व पवित्र प्रेम का प्रतीक, रक्षाबंधन को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रीय मान्यताओं और लोक परम्परा के अनुसार इसके विविध रूप भारत में ही देखने को मिलते है। रक्षा पर्व का सीधा सम्बन्ध भाई द्वारा बहन की रक्षा के प्रण का पुनः स्मरण है। प्रत्येक साल वह अपने दायित्वों को पुनः याद कर उस पर खरा उतरने का प्रयास करता है। इस पर्व को भाई और बहन के रिश्ते की पहचान का प्रतीक माना जाता है।

इसी शुभ अवसर पर आज श्री देवी सरन सिंह, का० महानिरीक्षक प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय की अगुवाई में मेरू परिसर स्थित प्रशासनिक भवन प्रांगण में इस पर्व को बड़ी धुमधाम से मनाया गया। जिसमें सेंट स्टीफन स्कूल व नमन विद्या स्कूल की छात्राओं ने सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप के वीर जवान सीमा प्रहरीयों को राखी बांधकर भाई बहन के प्यार व देशभक्ति की भावना को मजबूत किया। स्कूली छात्राओं द्वारा देश की सुरक्षा की प्रथम रक्षा पंक्ति में तैनात सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों की कलाईयों पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की व सीमा प्रहरियों ने भी अनैतिक वाहय शक्तियों से राष्ट्र की बहनों की रक्षा करने का वचन दिया।

तदोपरांत सेंट स्टीफन स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार प्रस्तुतिकरण कर सभी को हर्षित किया। इस अवसर पर कैंप के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी अन्य कार्मिक, सेंट स्टीफन स्कूल एवं नमन विद्या स्कूल के 150 छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अतं में श्री देवी सरन सिंह, उप महानिरीक्षक (प्रशासन) ने श्री के० एस० बन्याल, महानिरीक्षक की प्रेषित शुभाकामनाएँ एवं संदेश सभी से साझा किया व कहा कि त्यौहार हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते है जोकि हमारी संस्कृति को दर्शाते है। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनें अपनी भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई बहन की रक्षा का वचन देता है।

रक्षाबंधन सिर्फ त्यौहार नही एक स्नेह एवं विश्वास का रिश्ता है, उम्मीद का बंधन है, रक्षा का संकल्प है और प्रेम की डोर है। महोदय ने कहा कि राष्ट्र सुरक्षा की प्रथम पंक्ति एवं अग्रणी प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय की बहनों के परम्परागत अटूट स्नेह का जीक्र करते हुए उन्होने सभी बहनों एवं स्कूल के छात्रों का धन्यवाद किया एवं समस्त मेरू परिवार को शुभकामनाएँ दी। अन्त में महोदय ने इस त्यौहार में सम्मलित सेंट स्टीफन व नमन विद्या स्कूल के छात्रों को इस पर्व की शुभकामनाएँ और भेंट देते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion