मुरादाबाद मैं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा किया गया क्षतिग्रस्त।

महानगर के थाना मझोला अंतर्गत भोला सिंह की मिलक में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया। सूचना
News

2025-05-05 21:54:22

मुरादाबाद। महानगर के थाना मझोला अंतर्गत भोला सिंह की मिलक में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया। सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा इस मामले में कुछ अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस का दावा जल्द ही घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ़ पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी। 14 अप्रैल को ही बाबासाहेब की बड़ी प्रतिमा स्थापित की गई थी। इससे पहले यहां एक छोटी प्रतिमा लगी हुई थी। भारतीय जनता पार्टी से नगर विधायक रितेश गुप्ता ने इस घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी। नगर विधायक ने खंडित मूर्ति की जगह एक नई प्रतिमा लगाने का भी आश्वासन दिया। फ़िलहाल पुलिस ने इस घटना को गंभीर मानते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion