उत्क्रष्ठ हंै मानव अधिकार भ्रष्टाचार निवारण के सेवा कार्य अंजना सिंघल

महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ मानवाधिकार भ्रष्टाचार निवारण का चैथा वार्षिकोत्सव
News

2025-01-16 16:39:28

खुर्जा : मानव अधिकार भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सेवाभावी कार्य उत्क्रष्ठ हैं। मानव अधिकारों की रक्षा को खड़े रहना पुण्य कार्य है। यह विचार नगर पालिका की अध्यक्षा अंजना भगवानदास सिंघल ने गत दिवस मानव अधिकार भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में आयोेजित चतुर्थ वाषिकोत्सव में एकत्रित लोगों के संबोधन में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। नगर पालिका की अध्यक्षा अंजना भगवानदास सिंघल ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से सेवाभावी संगठन बनाना और चलाना सुगम कार्य नहीं है। लेकिन मानव अधिकारों की रक्षा को सेवाभावी कार्यों का संपादन करते हुए संगठन का चैथा वार्षिकांेत्सव मनाया जाना निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है। पालिकाध्यक्षा ने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि मानव अधिकर भ्रष्टाचार संगठन गरीब और जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर है। पालिकाध्यक्षा ने मानव अधिकर भ्रष्टाचार संगठन कें सभी पदाधिकारियों की मुक्त कंठ से सराहना की और उनका आभार जताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खुर्जा ब्लाॅक प्रमुख मोनिका सिंह, विशिष्ठ अतिथि गोपाल कृष्ण, विकास गोयल, संजीव मित्तल ने भी मानव अधिकार भ्रष्टाचार संगठन के सेवाभावी कार्यों की सराहना की। इससे पूर्व मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन करके वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। संगठन के नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत और भव्य अभिनंदन किया। वार्षिकोत्सव में गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वेटर और कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक पूरनचंद शर्मा ने और संचालन संगठन के उपाध्यक्ष विपिन सिसौदिया ने किया। वार्षिकोत्सव में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक पूरनचंद शर्माअ राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार गुप्ता, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जितेन्द्र गोस्वामी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुपम माथुर, नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा, नगर सचिव दुष्यंत जैन, कोषाध्यक्ष रवि कौशल, राम दिवाकर, बाॅबी सैनी, वीरेन्द्र गुप्ता, अतुल गोविल, शेखर वर्मा, विकास वर्मा, संजीव अग्रवाल, मुकेश कुमार, गगन अरोरा, शिव शंकर कौशिक समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion