कर्तव्य भवन से विकसित भारत का रोडमैप भाजपा कार्यालय में गूँजा बजट 2026 का शंखनाद

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया युवा शक्ति और जन-कल्याण को समर्पित बजट
News

2026-02-02 15:06:39

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के रेवाड़ी जिला मुख्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 के लाइव प्रसारण के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी स्क्रीन पर वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को देखा।

बजट की सराहना करते हुए डॉ. वंदना पोपली ने इसे अमृत काल का एक ऐसा खाका बताया जो भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में सबसे निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ करता है। डॉ. वंदना पोपली ने बजट के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरकार ने 3 मुख्य कर्तव्यों (आर्थिक गरौथ,जनता की उम्मीदों को पुरा करना और सबका विकास) पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने बजट के प्रमुख बिंदुओं को साझा करते हुए बताया कि लखपति दीदी की सफलता के बाद अब ग्रामीण महिलाओं को उद्यमों का मालिक बनाने के लिए SHE-Marts की स्थापना की जाएगी।इसके अतिरिक्त यह एक युवा शक्ति-संचालित बजट है। एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट स्थायी समिति का गठन और 15,000 स्कूलों में AVGC (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग) लैब की स्थापना हमारे युवाओं के लिए भविष्य के द्वार खोलेगी।

किसानों के लिए इस बजट में मिली सौगात के बारे में उन्होंने बताया कि (Bharat-VISTAAR) नामक बहुभाषी AI टूल किसानों को खेती की सटीक जानकारी देगा। इसके अलावा मछली पालन और पशुपालन क्षेत्र के लिए विशेष क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी की घोषणा की गई है। आयुर्वेदिक AIMS की स्थापना भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा आयुर्वेद को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़ने का दूरदर्शी कदम है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए उत्तर भारत में NIMHANS-2 की स्थापना और जिला अस्पतालों में आपातकालीन क्षमता को 50% बढ़ाने का निर्णय ऐतिहासिक है।उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के लिए हर जिले में 1 गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण का प्रावधान भी इस बजट में वित्त मंत्री की तरफ से किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026-27 ने हरियाणा के लिए विकास के नए द्वार खोल दिए हैं। कुल बजट आकार 53.5 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है—यह पिछले साल से करीब 9% अधिक है। यह बढ़ोतरी हरियाणा जैसे तेजी से विकसित हो रहे राज्य के लिए वरदान साबित होगी, जहां NCR की निकटता, मजबूत इंडस्ट्री और कृषि आधार विकास की रफ्तार को और तेज करेगा।

डॉ. वंदना पोपली ने विशेष रूप से रेवाड़ी और हरियाणा के संदर्भ में बजट के प्रावधानों के बारे में बताया कि रेवाड़ी एक औद्योगिक और वीर भूमि है। बजट में MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपये के ग्रोथ फंड और TReDS प्लेटफॉर्म के अनिवार्य उपयोग से धारूहेड़ा और बावल के सूक्ष्म व लघु उद्योगों को नई संजीवनी मिलेगी। इसके अलावा, 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का विकास और बुनियादी ढांचे पर 12.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश हरियाणा की कनेक्टिविटी को वैश्विक स्तर पर ले जाएगा। रेवाड़ी के युवाओं को अब कौशल विकास के नए केंद्रों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने आगे बताया कि आम जन के लिए यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह गरीब को सशक्त, युवा को स्वावलंबी और किसान को समृद्ध बनाने वाला बजट है। SHE-Marts और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं से हमारी माताएं-बहनें अब केवल बचतकर्ता नहीं, बल्कि सफल उद्यमी बनेंगी। घर की अर्थव्यवस्था अब राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को गति देगी।श्रम कानूनों का सरलीकरण और वस्त्र एवं निर्माण जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में भारी निवेश हमारे श्रमिक भाइयों के जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित करेगा।

राजकोषीय घाटे को 4.3% तक लाने का लक्ष्य और सात रणनीतिक क्षेत्रों में विनिर्माण को बढ़ावा देना भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. वंदना पोपली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कर्तव्य भवन से देश को सेवा और समर्पण का यह अनमोल उपहार है। वित्त मंत्री जी ने जिस कुशलता के साथ वित्तीय अनुशासन और जनकल्याण के बीच संतुलन बनाया है, वह वंदनीय है। यह बजट विकसित हरियाणा - विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारे लगाए और बजट का गर्मजोशी से स्वागत किया इस अवसर पर सफाई आयोग चेयरमैन कृष्ण कुमार, प्रदेश सदस्य वरुण श्योरान, प्रदेश सदस्य सिंह राम, सुनील मूसेपुर, रत्नेश बंसल जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, बावल वाईस चेयरमैन अर्जुन चौकन, विजय राव, श्याम चुघ, मण्डल अध्य्क्ष रेवाड़ी समीर कालड़ा, हनुमान छाबड़ी,नवीन यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला सचिव दिनेश टिंट मण्डल प्रभारी संजय रुस्तगी, बजट टोली सदस्य पवन सी ए, केशव मुदगल, नेहा शर्मा, एडवोकेट बिरेन, नरवीर यादव, ओमप्रकाश चौहान, दीनदयाल सैनी, विनीता पिप्पल, कृपा जेमिनी, अनु बहल,दीपा भारद्वाज, निरु भारद्वाज, सुरेंद्र, ललित, अमृत कला टिकनिया, मुकेश रंगा, डॉ सौरव, बलराज, कुमारी गीता, कमल निम्बल, परविंदर किराड़, रमेश भालिया, धर्मेंद्र मोरवाल, राजेंद्र दौरालिया,रविकांत, राजेश रसगण, अतर पांचाल पार्षद, रामनिवास प्रजापति, मनोज सैनी, शैलेन्द्र चंदेल, नितेश अग्रवाल, अरुण यादव, प्रेम कौशिक, सुरेश कौशिक, नानक चंद,सुषमा चराया, मनोज गौड़ , नितिन यादव, बबलू आदि पदाधिकारी एवं कार्यकता उपस्थित रहे

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion