2025-03-07 14:43:12
नोएडा/एटा। गाजियाबाद की युवा कवयित्री अंजू डागर के कविता संग्रह भावनाओं का ज्वर का विमोचन नोएडा के सरगम टी वी पर 16 मार्च को होगा।जिज्ञासा प्रकाशन के निदेशक मित्र गाजियाबादी ने प्रकाशन के ऑफिशियल रिलीज में नोएडा एटा के साहित्यकारों/पत्रकारों को अवगत कराया है अंजू डागर गाजियाबाद की युवा कवयित्री हैं। प्रकाशन प्रत्येक प्रकाशित रचनाकारों का भव्य विमोचन समारोह कर कृतियों का लोकार्पण कार्यक्रम करता आ रहा है। विश्व पुस्तक मेले में लगभग सौ किताबें विमोचित की जा चुकी हैं एटा के सीनियर जर्नलिस्ट राजू उपाध्यात की किताब एहसासों की नर्म दूब पद्मश्री डा अशोक चक्रधर कवयित्री उपासना दीक्षित का कविता संग्रह कुछ तुमने कहा दिल्ली हिंदी साहित्य अकादमी से पुरस्कृत प्रसिद्ध हास्य कवि सुभाष चंदर ने लोकार्पित किया था। प्रकाशन के निदेशक ने एटा अलीगढ़ आगरा मथुरा के अनेक साहित्यकारों को आमंत्रित किया है जहां उनकी कृतियों के लिए सम्मान किया जाएगा।बीते दिनों जिज्ञासा प्रकाशन के स्टॉल पर वर्ल्ड बुक फेयर में अनेक लोकार्पण विभिन्न विधाओं में प्रकाशित पुस्तको के हुए ।जिज्ञासा प्रकाशन दो वर्षों में में पांच सौ कृतियों का प्रकाशन कर चुका है।अमेज़न पर प्रकाशन की कृतियां उपलब्ध हैं।