जनता ने विकास को चुना है विकास करूंगा विधायक ठाकुर रविंद्र पाल सिंह

विकास खंड अकराबाद के कस्बा विजयगढ़ तथा गोपी विजयगढ़ मार्ग स्थित नगला मिर्ज़ा में आश्रम पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का ठा० रवेन्द्रपाल सिंह विधायक छर्रा द्वारा लोकार्पण किया गया।
News

2025-03-29 20:54:30

अलीगढ़। विकास खंड अकराबाद के कस्बा विजयगढ़ तथा गोपी विजयगढ़ मार्ग स्थित नगला मिर्ज़ा में आश्रम पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का ठा० रवेन्द्रपाल सिंह विधायक छर्रा द्वारा लोकार्पण किया गया। विधायक निधि योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत विजयगढ़ के गंभीरा देवी (नव दुर्गा मंदिर) के सामने सार्वजनिक स्थल पर सौंदर्यीकरण का कार्य, अकराबाद विजयगढ़ रोड से मानिकपुर मोड पर वीरेश्वर महादेव मंदिर/आश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना एवं सौंदर्यीकरण कार्य, गोपी विजयगढ़ मार्ग पर नगला मिर्ज़ा स्थित आश्रम के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। साथ में श्री हेवेंद्र सिंह फौजी, श्री एस०के० राना, श्री मानपाल सिंह, श्री अवदेश शर्मा जिला प्रतिनिधि, श्री प्रभात वार्ष्णेय पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्री कल्पेश बिरला मंडल अध्यक्ष विजयगढ़, श्री प्रताप सिंह यादव, श्री देव आर्य, श्री युवराज सिंह, श्री अभय सिंह, श्री मानवेंद्र सिंह प्रधान, श्री नत्थी सिंह प्रधान, श्री केके सिंह प्रधान, श्री सुशील सिंह, श्री सुनील सिंह, श्री उदयपाल सिंह, श्री रिंकू सिंह, श्री राजपाल सिंह डीलर नगला मिर्ज़ा, श्री प्रदीप सिंह सहित दर्जनों लोग साथ रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion