2025-04-16 19:34:06
गाजियाबाद।मिली जानकारी के अनुसार मुरादनगर में सुबह सैर करने निकली महिलाओं से तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर जेवर लूट लिए।यह घटना रावली सुराना मार्ग पर ईंट भट्टे की पास करीब सुबह 5 बजे की है।इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।बदमाशों की तलाश की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार रावली कलां गांव की शशि त्यागी अपनी पड़ोसी लोकेश त्यागी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। बताया जाता है कि ईंट भट्टे के पास तीन बदमाश आए और उन्होंने महिलाओं से तमंचा दिखाकर सोने के कुंडल और पाजेब लूट लिए। महिलाओं में विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों महिला घायल हो गईं। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।महिलाओं ने किसी तरह घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।