2025-01-05 15:31:20
अलीगढ़। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के साधू आश्रम स्थित एचपी के पेट्रोल पंप से बीती रात 11 बजे चार हथियार बंद बदमाशों ने नकदी लूट ली। हरदुआगंज के साधु आश्रम स्थित मोनिका पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कर्मचारियों को बंधकर बनाकर बदमाश नकदी और दो पहिया वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी वीडियो फुटेज खंगालने में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात 11 बजे हरदुआगंज थाना क्षेत्र के साधू आश्रम स्थित एचपी के पेट्रोल पंप से बीती रात 11 बजे चार हथियार बंद बदमाशों ने एक लाख से अधिक की नगदी लूट ली। बदमाशों ने पंप के कर्मचारियों को बंधक बनाया और दो लाख की नकदी के साथ-साथ दो पहिया वाहन लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। बदमाश तीन मोबाइल ले गए थे, जिनमें से दो छत पर पड़े मिल हैं। बदमाश एक स्कूटी और एक बाइक ले गए थे, जिनमें से स्कूटी 50 मीटर दूर मिली है। पुलिस सीसीटीवी के वीडियो फुटेज खंगाल रही है।