2025-02-15 17:50:27
किशनगंज।पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठ में दोनों के बीच कइ अहम मुद्दों पर बात हुई। कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। PM मोदी ने कहा कि, अपराधी को भारत प्रत्यर्पित करने के फैसले की तारीफ करता है। मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत भेजा जाएगा। भारत-अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से साथ खड़े हैं। टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर जोर दिया जाएगा। 2030 तक भारत-अमेरिका दोगुना व्यापार करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि, हम मिलकर बेहतर विश्व बनाएंगे। ट्रंप ने दोनों देशों के संबंधों को संजोया है। रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारत का अपना पक्ष शांति है। ट्रंप से सीखता हूं देश सर्वोपरि है। भारत-अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने मुझे ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम की याद दिलाई है। ट्रंप के साथ एक बार फिर काम करने का मौके मिला है। PM मोदी ने कहा कि, किसी भी देश में अवैध तरीके से घुसना गलत है। अवैध घुसपैठियों से लड़ाई हम सबकी जिम्मेदारी है।